यूक्रेन और रूस में चल रहा युद्ध दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। इतना भारी नुकसान होने के बाद भी दोनों देशों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूसी सेना के एक समूह ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया है, उन्होंने दुश्मन का सहयोग करने से मना कर दिया था।
कहा जा रहा है कि मेयर को तब ले जाया गया, जब वह आपूर्ति के मुद्दों से निपटने के लिए शहर में थे। इतना ही नहीं रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को कब्जे में करने के लिए लगातार हमलें कर रहा है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की निंदा
मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण होने पश्चात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस बात की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की खिलाफ एक बहुत बड़ा युद्ध अपराध है। उन्होंने यह कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोग इस घटना का विरोध जरूर करेंगें।
राजधानी कीव को नष्ट करने की बनाई गई – रणनीति
कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके किये जा चुके है हैं। इतना ही नहीं कीव के बाहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चल लड़ाई हो रही है, इनमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल भी हैं।
More Stories
निखत ज़रीन ने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
बैडमिंटन में भारत ने जीता पहली बार थॉमस कप
भारत ने लगाया गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध