अंगूर (Grapes) अत्यधिक लोकप्रिय फलों में से एक है, और बाजारों में आसानी से मिल जाता है। अंगूर को बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी खुश होकर खाते है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अत्यंत उपयोगी भी है। अंगूर की बहुत सारी किस्में भी पायी जाती है, जो दिखने में बहुत ही आकर्षक लगती है, और पौष्टिक भी होती है।
मौसम
अंगूर की खेती अक्टूबर से मार्च तक की जाती है। अंगूर गर्मी व सर्दी दोनों मौसम में आसानी से मिल जाता है।
अंगूर के लाभ (Benefits of Grapes)
- लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने का खतरा कम कर देता है, और सूरज की यूवीबी जैसी हानिकारक किरणों से भी बचाता है।
- अंगूर में पेक्टिन जैसे कार्बोहाइड्रेट होते है, जो वजन कम करने में सहायता करते है, और ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखते है।
- काले अंगूर में रेसवार्टल (Racewartle) नामक पदार्थ है, जो डायबिटीज में सहायक है।
- अंगूर आँखों के लिए बहुत कारगर है, क्योंकि अंगूर में विटामिन सी और विटामिन ई होता है।
अंगूर के पोषक तत्व (Grapes Nutrients)
Nutrition | Amount Per 100 g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.4 g | 0% |
Saturated fat | 0.1 g | 0% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 2 mg | 0% |
Potassium | 191 mg | 5% |
Total Carbohydrate | 17 g | 5% |
Dietary fiber | 0.9 g | 3% |
Sugar | 16 g | – |
Protein | 0.6 g | 1% |
Calcium | – | 1% |
Vitamin C | – | 6% |
Iron | – | 1% |
Vitamin B6 | – | 5% |
Magnesium | – | 1% |
सावधानियां
- अंगूर में सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid) पाया जाता है, इसलिए ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट मे खराबी हो सकती है।
- अंगूर में शुगर भी मौजूद है, इसलिए अंगूर के ज्यादा सेंवन से दस्त की समस्या हो सकती है।
- यदि आपको स्किन से संबधित कोई समस्या है, तो अंगूर ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।
निष्कर्ष : स्पष्ट है कि अंगूर हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है लेकिन अगर किसी व्यक्ति को अंगूर से एलर्जी है तो वह डॉक्टर की निगरानी में ही इसका सेवन करें। इस लेख में अंगूर से संबधित सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की गयी है अपेक्षा है कि आप इस जानकारी को उपयोग में लायेंगें।
More Stories
नारियल तेल (Coconut Oil) के प्रकार, लाभ और ब्रांड (क्या यह आपके लिए अच्छा है?)
योगा मैट (Yoga Mat) का महत्व | योग अभ्यास के लिए सर्वश्रेष्ठ योगा मैट का चुनाव कैसे करें
शलगम (Turnip) खाने के फायदे