Heat Wreaked Havoc in North India, Temperature Exceeds 40 Degrees in many States
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में दोपहर के समय तेज धूप ऐसी लग रही है मानो आसमान से आग बरसा रही है। इस बढ़े हुए तापमान के साथ चल रही लू से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों (उत्तर भारत के हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से) में भीषण लू की चेतावनी दी है।
IMD ने दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज दिल्ली में रात के समय न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।
पहाड़ी इलाकों का तापमान (Temperature of Hilly Areas)
अगर बात पहाड़ी इलाकों की करी जाये, तो मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम के बदलने की संभावना जताई है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तराखंड में बारिश हो सकती है, बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। उत्तराखंड की राजधानी (देहरादून) का सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला का सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
लू से बचाव (Protection from Heat)
इस लू की स्थिति में घर से निकलते ही त्वचा झुलसने लगती है, इसलिए घर से निकलने से पहले अपने चेहरे और सिर को ढककर निकले व जहाँ तक संभव हो शरीर के सभी अंगो को ढक कर निकले।
More Stories
आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण (75th Independence Day), पुरे देश में आनन्दोत्सव का माहौल
100 दिनों में 10 हजार नौकरियां देने की घोषणा की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने
137 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel prices) में बढ़ोतरी