• निफ्टी आज 39.35 अंक बढ़कर 19,483.35 पर पहुंचा
  • सेंसेक्स आज 140.52 अंक बढ़कर 65,573.82 पर पहुंचा
  • पहली सीरीज में कप्तानी करते ही बुमराह ने किया बड़ा कारनामा, रोहित-हार्दिक की कर ली बराबरी
  • चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद पर छोड़े अशोक स्तंभ और ISRO के अमिट निशान
  • लोगों को योग सिखाने के साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे योग सहायक
  • यमुनानगर में चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए अरदास की
  • यमुनानगर, जगाधरी में मांगों को लेकर अनाजमंडी में जमकर गरजीं आशा कर्मी, जताया रोष
  • Chandrayaan-3: चांद पर 14 दिन लैंडर और रोवर क्या करेंगे? पानी की खोज से आगे निकली कहानी
  • पुतिन के बागी वैगनर चीफ की मौत:रूस में हुआ प्लेन क्रैश, प्रिगोजिन समेत 10 लोग मारे गए; बाइडेन बोले- मैं सरप्राइज्ड नहीं
  • BRICS सम्मेलन में पुतिन ने किया युद्ध खत्म करने का ऐलान, मगर पश्चिमी देशों पर लगाया ये बड़ा आरोप
  • जमानत निरस्त हुई तो थाने ने नोटिस पर छोड़ा:पुलिस के 'करीबी' की डीसीपी से शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी, अब रिमांड पर है बदमाश
  • 'अयोध्या में राजीव गांधी का शिलान्यास गलत था', मणिशंकर अय्यर ने नरसिम्हा राव को बताया '
  • छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार के घर ED का छापा, अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने का आरोप
  • 'हमारी नजर अब 'मंगल ग्रह' पर टिकी है', चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित ISRO प्रमुख का बड़ा बयान
  • पुतिन से बगावत के बाद 4 महीने भी जिंदा नहीं रह सके वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन

Jag Khabar

Khabar Har Pal Kee

आलू

आलू (Potato) से हमारी सेहत को फायदे भी और नुकसान भी जानिए कैसे।

आज हम आपको आलू (Potato) के बारे में बता रहे है कि आलू हमारी सेहत के लिए कैसे जितना लाभकारी है उतना ही नुकसानदायक भी है।
आलू दुनियाभर में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है और यह आमतौर पर प्रत्येक घर की रसोई में उपयोग में लाया जाता है। यह सस्ती और पौष्टिक गुणों वाली सब्जी है। आलू शाकाहारी व माँसाहारी दोनों व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। आलू का अनेकों घरेलू उपायों में भी उपयोग किया जाता है।

मौसम

आलू की खेती शरद ऋतु और रबी के मौसम में की जाती है। आलू की खेती अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक मात्रा में की जाती है इसलिए इसे अकाल नाशक फसल भी कहते है। यह हर मौसम में आसानी से मिल जाता है परन्तु यदि आप आलू का सेवन 12 महीने करते है, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए जब आलू का सीजन होता है, तभी आलू का सेवन करें।

आलू के लाभ (Benefits of Potato)

  1. यदि आप अपने वजन में इजाफा करना चाहते है, तो आपको आलू अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योकिं आलू में पोटैशियम पाया जाता है, जो मसल्स बनाता है, और इसमें स्टार्च व फाइबर भी होता है, जो काफी समय तक पेट भरा रखता है।
  2. घाव या चोट आदि लगने पर भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है, घाव पर आलू का पेस्ट बनाकर लगाने से आराम मिलता है, और चोट का निशान मिट जाता है।
  3. आलू में विटामिन सी उचित मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं को खत्म करने में कारगर है।
  4. भुने हुए आलू को खाने से कब्ज जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

आलू के पोषक तत्व (Potato Nutrients)

NutritionAmount Per 100 g% Daily Value*
Total Fat0.1 g0%
Saturated fat 0 g0%
Cholesterol0 mg 0%
Sodium6 mg 0%
Potassium421 mg12%
Total Carbohydrate17 g5%
Dietary fiber2.2 g8%
Sugar0.8 g
Protein2 g4%
Calcium1%
Vitamin C32%
Iron4%
Vitamin B615%
Magnesium5%

आलू के नुकसान (Disadvantages of Potatoes)

  1. आलू को ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए, क्योंकि आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) पाया जाता है, यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक कर देता है, जिसके कारण डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
  2. यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपको सावधानी के साथ आलू खाना चाहिए, हाई बी पी की दिक्क्त हो सकती है।
  3. यदि आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या है, तो आलू के सेवन से बचें।

सावधानियां

  1. आलू का सेवन प्रतिदिन न करें।
  2. आलू का हरा वाला भाग काटकर ही इसका इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष : आलू का स्वस्थ सेवन करें और आलू के सीजन में ही आलू खाएं। हमने पूरी कोशिश की है कि आप तक आलू से जुड़ी सभी जानकारी पहुंचा सकें। आप इस जानकारी को पढ़े और अपनाएं।

About Author

.