• निफ्टी आज 50.65 अंक बढ़कर 18,253.95 पर पहुंचा
  • सेंसेक्स आज 123.80 अंक बढ़कर 61,851.89 पर पहुंचा
  • यमुनानगर में चोरी की वारदात, गोदाम से इलेक्ट्रिक पार्ट चोरी, 4 के खिलाफ केस
  • यमुनानगर के एक गांव अजीजपुर कलां में पोल्ट्री फार्म में डकैती करने के दो आरोपी गिरफ्तार
  • पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने किया प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • श्रीनगर में आज से शुरू हो रही G 20 समिट में बदलाव, अब गुलमर्ग नहीं जाएंगे विदेशी मेहमान, जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा
  • बाल-बाल बची पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; तूफान से ट्रेन पर गिरी पेड़ की शाखाएं, बिजली भी गुल
  • जी-7 सम्मेलन में परोक्ष रूप से चीन पर निशाना साध गए पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कही बड़ी बात

Jag Khabar

Khabar Har Pal Kee

अनार

अनार (Pomegranate) के फायदे और औषधीय गुण

अनार (Pomegranate) दुनियाभर में बहुत लोकप्रिय और प्रचलित फल है और इसे कईं नामों से जाना जाता है। यह शरीर के लिए काफी लाभप्रद है और इसमें बहुत से औषिधीय गुण (Medicinal Properties) पाए जाते है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर स्वस्थ और बल से परिपूर्ण रहता है। आयुर्वेदिक दवाइयाँ बनाने के लिए भी अनार के पौधे का उपयोग किया जाता है।

मौसम

अनार की खेती अगस्त-सितंबर और फरवरी-मार्च के महीने में की जाती है। अनार गर्मी व सर्दी के मौसम में आसानी से मिल जाता है।

अनार के लाभ (Benefits of Pomegranate)

  1. अनार में एलाजिक एसिड और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो हृदय से संबंधित होने वाली बीमारियों की आशंका को कम करते है।
  2. अनार आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी है।
  3. अनार में एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण और फाइबर मौजूद होते है, जो वजन कम करने में सहायक है।
  4. अनार में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन सी हमारे शरीर में पायी जाने वाली अनेक समस्याओं को ख़त्म करता है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Disease Resistance) को बढ़ाता है।

अनार के पोषक तत्व (Pomegranate Nutrients)

NutritionAmount Per 100 g% Daily Value*
Total Fat1.2 g1%
Saturated fat 0.1 g0%
Cholesterol0 mg 0%
Sodium3 mg 0%
Potassium236 mg6%
Total Carbohydrate19 g6%
Dietary fiber4 g16%
Sugar14 g
Protein1.7 g3%
Vitamin C17%
Calcium1%
Iron1%
Vitamin B65%
Magnesium3%

सावधानियां

  1. यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको अनार का परहेज करना चाहिए, क्योकि अनार खाने से आपकी त्वचा पर लाल निशान पड़ सकते है।
  2. अनार का सेवन जुकाम या खांसी में भी नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से समस्या और बढ़ सकती है।

निष्कर्ष : स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अनार एक पौष्टिक फल है, जो आसानी से उपलब्ध है। यह स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखता है। हमने पूरी कोशिश की है कि आपको अनार से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो। उम्मीद है कि आप हमारे द्वारा बताई गई इस जानकारी को उपयोग में लायेंगें।

एक नज़र की खबर

.