Peach is a Delicious Summer Fruit, Let’s know its Benefits and Nutrients
आड़ू एक ऐसा फल है, जो गर्मियों में बहुत आसानी मिल जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होना बहुत ही आवश्यक है। आड़ू में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते है। यह बाजार में आसानी से मिल जाता है और इसके पेड़ को कुछ लोग अपने बाग-बगीचे में भी लगाते है।
आड़ू को कई जगहों पर सतालू भी कहा जाता है। आड़ू का वानस्पतिक नाम प्रूनस पर्सिका है। अधिकतर पर्वतीय भागों में आड़ू की सफल खेती की जाती है। अप्रैल के महीने के अंतिम दिनों आड़ू पककर तैयार होना शुरू हो जाता है। आड़ू पकने में लगभग 70-76 दिन का समय लेता है और प्रति वर्ष एक पेड़ से लगभग 65 से 70 किलो ग्राम आड़ू तैयार होते है।
आड़ू में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients Found in peaches)
नीचे दिए गए चार्ट में आड़ू में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का वर्णन दिया गया है।
Nutrition | Value per 100g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.3 g | 0% |
Saturated fat | 0 g | 0% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 0 mg | 0% |
Potassium | 190 mg | 5% |
Total Carbohydrate | 10 g | 3% |
Dietary fiber | 1.5 g | 6% |
Sugar | 8 g | – |
Protein | 0.9 g | 1% |
Vitamin C | – | 11% |
Iron | – | 1% |
Magnesium | – | 2% |
Calories | 39 |
आड़ू के लाभ (Benefits of Peach)
- आड़ू में मौजूद फाइबर उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
- आड़ू में कम कैलोरी पाई जाती है, जोकि वजन नियंत्रित रखने में सहायक है।
- हृदय के लिए भी आड़ू काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फ्लेवोनॉयड उचित मात्रा में होता है। यह लिपिड प्रोफाइल को संतुलित रखता है और हृदय संबधी बीमारियों का खतरा कम करता है।
- इस फल में फ्लेवोनॉयड्स (Flavonoid) भी पाया जाता है, जोकि एंटी-एजिंग एजेंट की तरह कार्य करता है तथा बढ़ती आयु के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
- आड़ू में एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते है, जोकि इंफ्लेमेटरी एलर्जिक रिएक्शन के खतरे को कम करने में मददगार है।
- विटामिन सी (Vitamin C) भी आड़ू में उचित मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है, इसलिए आड़ू को इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) भी कहा जा सकता है।
More Stories
नारियल तेल (Coconut Oil) के प्रकार, लाभ और ब्रांड (क्या यह आपके लिए अच्छा है?)
योगा मैट (Yoga Mat) का महत्व | योग अभ्यास के लिए सर्वश्रेष्ठ योगा मैट का चुनाव कैसे करें
शलगम (Turnip) खाने के फायदे