अमरूद बहुत ही आसानी से मिलने वाला फल है, और अमरूद का पेड़ लोग अपने घरो में भी लगाते है। अमरूद का सेवन लोग आमतौर पर करते है, और बड़े ही आसानी से इसकी खेती भी करते है। अमरूद सभी प्रकार की ऋतुओं में पाया जाता है, और हर ऋतु में इसका अलग ही महत्व होता है।
मौसम
अमरूद के पेड़ पर साल में तीन बार फल आता है, जुलाई-सितम्बर (वर्षा ऋतु), नवम्बर-जनवरी (शरद ऋतु), फरवरी-अप्रैल। जबकि कुछ पेड़ सिर्फ एक सीजन में फल देते है और कुछ दो सीजन में। वर्षा ऋतु में आने वाले अमरूद का सवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनमे कीड़े होने की संभावना ज्यादा होती है।
अमरूद के लाभ
- अमरूद रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है।
- अमरूद एंटी एजिंग गुणों से युक्त है, इसलिए यह मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर के खतरे को भी कम करता है।
- अमरूद के पत्ते वजन घटाने में सहायक है, और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते है।
- अमरूद का सेवन पेट के दर्द में भी उत्तम माना जाता है।
- अमरूद में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट अतिशय मात्रा में पाए जाते है है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में लाभयुक्त है।
अमरूद के पोषक तत्व
Nutrition | Amount Per 100 g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 1 g | 1% |
Saturated fat | 0.3 g | 1% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 2 mg | 0% |
Potassium | 417 mg | 11% |
Total Carbohydrate | 14 g | 4% |
Dietary fiber | 5 g | 20% |
Sugar | 9 g | – |
Protein | 2.6 g | 5% |
Calcium | – | 1% |
Vitamin C | – | 380% |
Iron | – | 1% |
Vitamin B6 | – | 5% |
Magnesium | – | 5% |
सावधानियां
- यदि आपको किडनी की समस्या है, तो आपको अमरूद का सेवन से बचना चाहिए, क्योकि अमरूद में पोटेशियम पाया जाता है, जो समस्या को बढ़ा सकता है।
- अमरूद अत्यधिक मात्रा में खाने से बचें, अन्यथा कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष : स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अमरूद एक पौष्टिक फल है, जो आसानी से उपलब्ध है। यह स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखता है। हमने पूरी कोशिश की है कि आपको अमरूद से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो। उम्मीद है कि आप हमारे द्वारा बताई गई इस जानकारी को उपयोग में लायेंगें।
More Stories
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व और इतिहास
लीची खाने के है अनेकों फायदे, जानें इस रसीले फल के गुण
अनेकों गुणों से भरपूर तरबूज के फायदे, पोषक तत्व और कुछ जरूरी बातें