India is Increasing its Nuclear Weapons Stockpile
भारत अपने परमाणु हथियारों का भंडार भरने में लगा है। भारत में जनवरी 2021 में 156 परमाणु हथियार थे, जोकि जनवरी 2022 में 160 हो गए है लेकिन यदि पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान में जनवरी 2021 से 2022 तक परमाणु हथियारों की संख्या 165 बनी हुई है।
विश्व में 9 देशों के पास परमाणु हथियार है, इनमें एक भारत भी एक है। स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) की रिसर्च के अनुसार पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियार बढ़ाने में लगा है।
बताया जा रहा है कि चीन भी परमाणु हथियार में इजाफा करने के लिए कदम उठा रहा है। चीन में 2021 जनवरी और 2022 जनवरी में हथियारों की संख्या 350 बताई जा रही है। चीन 300 से अधिक नए मिसाइल साइलो का निर्माण कर रहा है। साइलो तकनीक जमीन के अंदर ऐसे गहरे और सिलेंडर जैसे सुराख होते हैं, जिनके अंदर से मिसाइल निकलती है। ये मिसाइल परमाणु हथियारों से युक्त हो सकती हैं।
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (Federation of American Scientists) के अनुसार पूरे विश्व में 12,705 परमाणु हथियार है, जिनमें से 9400 मिलिट्री (Armed Force) के पास हैं, जिनका इस्तेमाल मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों या पनडुब्बियों से किया जा सकता है। शेष बचे परमाणु हथियारों को रिटायर कर दिया गया है परन्तु वे अभी भी है, उन्हें डिस्मेंटल (Dismantle) नहीं किया गया है।
More Stories
आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण (75th Independence Day), पुरे देश में आनन्दोत्सव का माहौल
आज चुने जायेंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति (Vice President of India), मतदान जारी
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने की रिकॉर्ड तोड़ गाड़ियों की सेल