केला गुणकारी फलों में से एक है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। केले में अनगिनत विटामिन्स, मिनरल्स और अनेक पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला रखते है। केले की कई किस्में होती है, जो पूरे विश्व में पायी जाती है। सभी इसे खाना बहुत पसंद करते है।
मौसम
केले की खेती फरवरी-मार्च के मौसम में अच्छी मानी जाती है। केला हर मौसम आसानी से उपलब्ध है, परन्तु केले का इस्तेमाल केवल ग्रीष्म ऋतु में ही करें, क्योंकि केले की तासीर ठंडी होती है।
केले के लाभ
- केले में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए केले के सेवन से पेट का संतुलन सही रहता है, और मोटापा व कब्ज से राहत मिलती है।
- केला बलवर्धक फलों में आता है, इसलिए वर्कआउट करने वाले लोगों को नियमित रूप से केले का सेवन करना चाहिए।
- केले में विटामिन बी ६ पाया जाता है, जो मस्तिष्क के लिए बहुत लाभदायक है। केले का सेवन करने से स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है।
- केले में विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों और त्वचा के लिए बहुत आवश्यक है।
केले के पोषक तत्व
Nutrition | Amount Per 100 g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.3 g | 0% |
Saturated fat | 0.1 g | 0% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 1 mg | 0% |
Potassium | 358 mg | 10% |
Total Carbohydrate | 23 g | 7% |
Dietary fiber | 2.6 g | 10% |
Sugar | 12 g | – |
Protein | 1.1 g | 2% |
Vitamin C | – | 14% |
Iron | – | 1% |
Vitamin B6 | – | 20% |
Magnesium | – | 6% |
सावधानियां
- केले का सेवन अस्थमा के मरीजों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह अस्थमा को बढ़ाता है।
- यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है, तो केले के सेवन करने से बचें।
निष्कर्ष : हमारे इस लेख में केले से संबंधित सभी जानकारियां देने का पूरा प्रयास किया गया है आशा है कि हमारे पाठक केले का सेवन सही प्रकार से करेंगें। इस लेख में यह स्पष्ट है कि केला हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है परन्तु यदि किसी व्यक्ति को केले से किसी प्रकार की कोई एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही केला खाएं।
More Stories
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व और इतिहास
लीची खाने के है अनेकों फायदे, जानें इस रसीले फल के गुण
अनेकों गुणों से भरपूर तरबूज के फायदे, पोषक तत्व और कुछ जरूरी बातें