गाजर स्वादिष्ट और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते है। गाजर का उपयोग सब्जी, सलाद, आचार, हलवा और जूस में किया जाता है।
मौसम
गाजर की खेती का समय अगस्त से अक्टूबर तक माना जाता है, यह सर्दी के मौसम में आसानी से मिल जाती है।
गाजर खाने के फायदें
- गाजर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह पचता है, इसके लिए भोजन के साथ सलाद के रूप में गाजर का सेवन करना चाहिए।
- गाजर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पायी जाती है, जो खाना धीरे से पचाने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास बनाए रखता है, जिसकी वजह से व्यक्ति कम खाता है और इस प्रकार यह वजन घटाने में सहायक है।
- गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटिन एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स और यूवी किरणों से बचा कर त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।
- गर्भावस्था के दौरान गाजर का सेवन करने से कई तकलीफों को दूर किया जा सकता है। गाजर में फोलेट नामक एक विटामिन पाया जाता है, जो खासकर गर्भ में पल रहे बच्चे और मां के लिए लाभकारी होता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्भवती महिलाएं गाजर का सेवन कर सकती हैं।
- गाजर का जूस पीने से पाचन तन्त्र मजबूत होता है। गाजर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कच्ची गाजर चबाकर खाने से कैंसर के असर को कम किया जा सकता है।
गाजर का उपयोग
- गाजर का जूस बनाकर पी सकते हैं।
- गाजर का सूप बनाकर सेवन कर सकते हैं।
- गाजर का हलवा बना कर खा सकते है।
- कच्चा गाजर की सलाद बना सकते हैं।
- गाजर को फ्रेंच फ्राई के रूप में खा सकते हैं।
- गाजर के साथ आलू, मटर और अन्य सब्जी मिलाकर बना सकते है।
- गाजर का पराठा, चीला, केक आदि बना कर भी खा सकते हैं।
गाजर के पोषक तत्व
Nutrition | Value per 100g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.2 g | 0% |
Saturated fat | 0 g | 0% |
Trans fat regulation | 0 g | – |
Cholesterol | 0 g | 0% |
Sodium | 69 mg | 2% |
Potassium | 320 mg | 9% |
Total Carbohydrate | 10 g | 3% |
Dietary fiber | 2.8 g | 11% |
Sugar | 4.7 g | – |
Protein | 0.9 g | 1% |
Calcium | – | 3% |
Vitamin C | – | 9% |
Iron | – | 1% |
Vitamin B6 | – | 5% |
Magnesium | – | 3% |
सावधानियां
- गाजर का अधिक मात्रा में सेवन करने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
- गाजर का पीला वाला भाग बहुत गर्म होता है। गाजर के पीले भाग को ज्यादा मात्रा में खाने से कई प्रकार समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह पेट में जलन का कारण बन सकता है।
- गाजर में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। लगातार गाजर का सेवन करना हमारे शरीर में फाइबर की मात्रा को अत्यंत बढ़ा देता है और यह हमें पेट दर्द जैसी समस्या खड़ी कर सकता है।
निष्कर्ष : गाजर एक बहुत ही बेहतरीन सब्जी है, इसके गुणों, फायदों और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है। आपसे अनुरोध है कि इस लेख को पढ़कर व इन बातों को अपनाकर आप अपना और अपने परिवार का अच्छी तरह से पालन-पोषण करें।
More Stories
अनेकों गुणों से भरपूर तरबूज के फायदे, पोषक तत्व और कुछ जरूरी बातें
गर्मियों का स्वादिष्ट फल है आड़ू, आइए जानते है इसके लाभ व पोषक तत्व
योग – मार्ग शांति का