• निफ्टी आज 39.35 अंक बढ़कर 19,483.35 पर पहुंचा
  • सेंसेक्स आज 140.52 अंक बढ़कर 65,573.82 पर पहुंचा
  • पहली सीरीज में कप्तानी करते ही बुमराह ने किया बड़ा कारनामा, रोहित-हार्दिक की कर ली बराबरी
  • चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद पर छोड़े अशोक स्तंभ और ISRO के अमिट निशान
  • लोगों को योग सिखाने के साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे योग सहायक
  • यमुनानगर में चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए अरदास की
  • यमुनानगर, जगाधरी में मांगों को लेकर अनाजमंडी में जमकर गरजीं आशा कर्मी, जताया रोष
  • Chandrayaan-3: चांद पर 14 दिन लैंडर और रोवर क्या करेंगे? पानी की खोज से आगे निकली कहानी
  • पुतिन के बागी वैगनर चीफ की मौत:रूस में हुआ प्लेन क्रैश, प्रिगोजिन समेत 10 लोग मारे गए; बाइडेन बोले- मैं सरप्राइज्ड नहीं
  • BRICS सम्मेलन में पुतिन ने किया युद्ध खत्म करने का ऐलान, मगर पश्चिमी देशों पर लगाया ये बड़ा आरोप
  • जमानत निरस्त हुई तो थाने ने नोटिस पर छोड़ा:पुलिस के 'करीबी' की डीसीपी से शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी, अब रिमांड पर है बदमाश
  • 'अयोध्या में राजीव गांधी का शिलान्यास गलत था', मणिशंकर अय्यर ने नरसिम्हा राव को बताया '
  • छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार के घर ED का छापा, अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने का आरोप
  • 'हमारी नजर अब 'मंगल ग्रह' पर टिकी है', चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित ISRO प्रमुख का बड़ा बयान
  • पुतिन से बगावत के बाद 4 महीने भी जिंदा नहीं रह सके वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन

Jag Khabar

Khabar Har Pal Kee

भगवंत मान

आज होगा पंजाब के नए मुख्यमंत्री (New Punjab Chief Minister) भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह

Swearing-in ceremony of new Punjab Chief Minister Bhagwant Mann will be held today

आम आदमी पार्टी की पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले है। बताया जा रहा रहा है कि यह समारोह शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होने जा रहा है।

शपथ समारोह में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुना गया था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी निवेदित किया था।

117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत के साथ 92 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस को 18, SAD+ को 4, भाजपा+ को 2 और अन्य के खाते में सिर्फ 1 सीट आईं है और राज्य में बहुमत का आंकड़ा 59 है।

12:30 बजे लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ

कहा जा रहा है कि 11:30 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। बहुत से दिग्गज नेता इस समारोह में नजर आयेंगें और लगभग 12:30 बजे के आस-पास आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ने त्यागपत्र किया स्वीकार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवंत मान के सदन की सदस्यता से त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने जा रहे भगवंत मान ने सोमवार को बिरला से मुलाकात की और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र दे दिया था। बिरला ने मंगलवार को सदन को भगवंत मान के इस्तीफे के बारे में अवगत किया था।

आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह पर पूरा पंजाब एक साथ इकट्ठा होगा और एक समृद्ध पंजाब बनाने का संकल्प लेगा। इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए निकल पड़ा हूं।

About Author

.