Apple is Beneficial for Health, Know its Benefits
सेब फलों में बहुत लोकप्रिय फल है, सेब को स्वास्थ्यवर्धक फल कहा जाता है। इसे खाना लोग काफी पसंद करते है। सेब के जूस को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जाता है। सेब की कई किस्में होती है और हर किस्म के सेब का अलग ही स्वाद होता है।
मौसम (Weather)
सेब सितंबर-अक्टूबर के महीनों में आता है, जो सेब 12 महीने आता रहता है उसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि वह सेब स्टोर किया जाता है और फिर आपके पास पहुंचाया जाता है जोकि आपके लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है।
सेब के लाभ (Benefits of Apple)
- सेब में विटामिन-सी और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे गुण होते है, जो हमारे शरीर की त्वचा के लिए लाभकारी होते है, साथ ही बालों को झड़ने से रोकते है।
- सेब में मौजूद विटामिन सी और विविध प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट हमारी आँखों के लिए लाभकारी है। सेब का रोजाना सेवन करने से यह आँखो की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
- सेब में आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है , जो रक्त संचार में कारगर है और और यह हड्डियों के लिए भी लाभकारी है।
- सेब डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए सेब के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक रहती है।
- सेब में कई प्रकार के लाभकारी मिनरल्स पाए जाते है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।
सेब के पोषक तत्व (Apple Nutrition Facts)
Nutrition | Amount Per 100 g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 0.2 g | 0% |
Saturated fat | 0 g | 0% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 1 mg | 0% |
Potassium | 107 mg | 3% |
Total Carbohydrate | 14 g | 4% |
Dietary fiber | 2.4 g | 9% |
Sugar | 10 g | – |
Protein | 0.3 g | 0% |
Vitamin C | – | 7% |
Magnesium | – | 1% |
सावधानियां (Precautions)
- सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए सेब को ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- सेब खाते समय ध्यान रखे की गलती से उसका बीज न खाले क्योकि सेब के बीज सेहत के लिए हानिकारक है।
- शाम के समय सेब का सेवन न करे, क्योकि ऐसा करने से हमारी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है और साथ ही गैस व कब्ज की समस्या होती है।
निष्कर्ष : सेब का इस्तेमाल उसके सीजन में ही करें। जैसा कि दर्शाया गया है हमने पूरा प्रयास किया है कि सेब से जुडी सभी जानकारियां हम आप तक पहुंचा सकें। आस है कि आप सेब का इस्तेमाल इसके अनुकूल समय में ही करेंगें अर्थात अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगें।
More Stories
जामुन (Java Plum) स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर – सेहत के लिए वरदान
जाने, आलूबुखारा (Plum) खाने के अचूक लाभ
खुबानी (Apricots) – कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर