सर्दियों के मौसम में हरी मेथी पुष्टिकारक सब्जियों में से एक है। लोग हरी मेथी के पंराठे भी बनाकर खाते है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होते है। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। यह शरीर की रोध प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते है।
मौसम
हरी मेथी की खेती सितंबर से मार्च तक की जाती है, यह सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाती है।
हरी मेथी खाने के लाभ
- हरी मेथी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो कब्ज या पाचन से संबधित समस्याओं का निवारण करने में सक्ष्म है।
- हरी मेथी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ा देती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए आवश्यक है।
- हरी मेथी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को टोन व ग्लो देने में मददगार होते है।
- हरी मेथी में प्रोटीन होता है, जो बोन मेटाबॉलिज्म को सामान्य रखता है, इसलिए हरी मेथी हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
- हरी मेथी की पत्तियां बालों के लिए बहुत लाभदायक होती है, ये बालों को घने, काले व चमकदार बनाती है।
हरी मेथी के पोषक तत्व
Nutrition | Amount Per 100 g | % Daily Value* |
---|---|---|
Total Fat | 6 g | 9% |
Saturated fat | 1.5 g | 7% |
Cholesterol | 0 mg | 0% |
Sodium | 67 mg | 2% |
Potassium | 770 mg | 22% |
Total Carbohydrate | 58 g | 19% |
Dietary fiber | 25 g | 100% |
Protein | 23 g | 46% |
Calcium | – | 17% |
Vitamin C | – | 5% |
Iron | – | 186% |
Vitamin B6 | – | 30% |
Magnesium | – | 47% |
सावधानियां
- हरी मेथी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में न खाए, इससे आपको लूस मोशन की समस्या हो सकती है।
- यदि आपको एलर्जी जैसी कोई दिक्कत है, तो आपको हरी मेथी के सेवन स बचना चाहिए, अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है।
निष्कर्ष : हरी मेथी, यह उन हरी पौष्टिक सब्जियों में आती है, जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। हमारी इस पोस्ट में हरी मेथी के बारें में ज्यादा-से-ज्यादा जानकारी देने की कोशिश की गयी है, उम्मीद है कि हमारे पाठक हरी मेथी का उपयोग सही प्रकार से करेंगें और स्वस्थ रहेंगें।
More Stories
अनेकों गुणों से भरपूर तरबूज के फायदे, पोषक तत्व और कुछ जरूरी बातें
गर्मियों का स्वादिष्ट फल है आड़ू, आइए जानते है इसके लाभ व पोषक तत्व
योग – मार्ग शांति का