एक नकाबपोश शख्स ने धर्मस्थल मंदिर, कर्नाटक के अंदर छुपे एक भयावह राज़ का पर्दाफाश किया है। इस व्यक्ति का दावा है कि उसने 19 सालों तक मंदिर परिसर में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम किया और इस दौरान सैकड़ों लाशों को दफनाया या जलाया, जिनमें ज्यादातर बलात्कार के बाद मारी गई महिलाएं और लड़कियां थीं।
क्या है पूरा मामला?
- यह शख्स धर्मस्थल मंदिर में 19 साल तक काम करता रहा और उसके अनुसार, मंदिर प्रशासन के आदेश पर उसने कई लाशों को गुप्त रूप से दफन या जलाया।
- उसने पुलिस को एक इंसानी खोपड़ी भी सौंपी, जो उसके दावे को पुष्ट करती है।
- 2014 में, जब उसके खुद के परिवार की एक लड़की के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, तो वह डरकर भाग गया और छुपता रहा।
- अब उसने कोर्ट में बयान दर्ज कराया है और सुप्रीम कोर्ट के एक वकील को सभी सबूत सौंप दिए हैं।
पीड़ितों के परिवारों को मिली नई उम्मीद
इस गवाह के सामने आने के बाद कई लोगों ने अपने गुमशुदा परिजनों के मामले फिर से उठाना शुरू कर दिया है। जैसे:
- सुजाता, जो 2003 में मेडिकल की छात्रा थी, रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। उसकी माँ ने कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब धर्मस्थल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
- सौजन्या, अनन्या, नारायणी, यमुना, वेदावल्ली, पद्मलता जैसे कई नामों के साथ ऐसे ही मामले जुड़े हैं, जिनकी सच्चाई आज तक दबी हुई थी।
क्या अब सच सामने आएगा?
इस गवाह ने जो सबूत पेश किए हैं, उनमें खुदाई से निकाली गई दो लाशें और कई दस्तावेज़ शामिल हैं। उसने यह भी कहा है कि वह सभी आरोपियों के नाम बता सकता है।
क्या धर्मस्थला मंदिर के पीछे कोई बड़ा साजिश छुपी है?
क्या अब पुलिस और कोर्ट इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी?
इस मामले ने पूरे कर्नाटक में हड़कंप मचा दिया है। अगर ये सच साबित हुआ, तो यह देश के सबसे डरावने और बड़े स्कैंडल्स में से एक होगा।
आपकी राय क्या है? क्या यह सिर्फ एक षड्यंत्र है या सच में इतने बड़े पैमाने पर हत्याएं हुईं?
#धर्मस्थला #कर्नाटक #सत्य #न्याय #मंदिर #क्राइम #रेपकेस
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया इसे शेयर करें
More Stories
प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद: 2000+ अश्लील वीडियो, DNA सबूत और एक ड्राइवर की गवाही ने तोड़ी कमर!
कुलगाम में फिर आतंकवादी ढेर! सुरक्षाबलों का जोरदार अभियान जारी
अमरनाथ यात्रा भारी बारिश के कारण 3 अगस्त तक रोकी गई।